Monday, November 9, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, 10 साल के बच्चे...

नरेला में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट, हुई मौत

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली में दिवाली का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में पटाखे जलाते समय हुए दर्दनाक हादसे में 10 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पटाखे के रूप में छोड़ा गया रॉकेट आसमान में जाने के बजाय सीधे बच्चे के पेट में जा लगा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटाखे जलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिवाली के अवसर पर परिवार में पूजा-पाठ के बाद सभी लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान 10 साल का बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था। बताया गया है कि रॉकेट अचानक अनियंत्रित होकर आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में जा लगा। रॉकेट लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
हादसे के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम उम्मीदों के बीच डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

परिवार में पसरा मातम
दिवाली जैसे खुशियों के त्योहार पर 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ देर पहले त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments