Tuesday, November 17, 2026
Google search engine
Homedelhi crimeदिल्ली में बड़ा हादसा! विवेक विहार में पुराने मकान की छत गिरी,...

दिल्ली में बड़ा हादसा! विवेक विहार में पुराने मकान की छत गिरी, बच्ची समेत 2 की मौत

असल न्यूज़: दिल्ली के विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में एक पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से 3 साल की एक मासूम बच्ची और 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए मलबे में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।

सुबह करीब 10:09 बजे मिली पीसीआर कॉल
पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विवेक विहार थाने में सुबह लगभग 10:09 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में एक मकान ढह गया है और मलबे के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

किराए पर रहते थे सभी पीड़ित
हादसे का शिकार हुआ यह ग्राउंड प्लस टू मंजिला पुराना मकान सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। इस इमारत में किराए पर कुछ मजदूर परिवार रहते थे। मलबे के नीचे दबे सभी लोग मजदूरी का काम कर अपना जीवनयापन करते थे। कैट्स एम्बुलेंस (CAT Ambulances) और स्थानीय प्रशासन की मदद से मलबे के नीचे फंसे सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य का इलाज जारी है।

घायलों और मृतकों का विवरण
खुशबू (आयु 3 वर्ष) – डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित
पिंटू (आयु 30 वर्ष) – डॉक्टरों द्वारा मृत घोषि
लड्डू उर्फ देवांश (आयु 27 वर्ष) – घायल
विकेश (आयु 35 वर्ष) – घायल
आकाश (आयु 25 वर्ष) – घायल
दिलीप उर्फ डिम्पा (आयु 22 वर्ष) – घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, पुलिस जांच में जुटी
प्रशासन की देखरेख में मलबे को हटाने और तलाश का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। जर्जर इमारतों और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments