Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRDelhi Crime: 10 साल बाद अचानक पत्नी को गांव ले जाना आया...

Delhi Crime: 10 साल बाद अचानक पत्नी को गांव ले जाना आया पति, साथ जाने से किया मना तो सनकी ने कर दी हथौड़े से मारकर हत्या

असल न्यूज़: दिल्ली के नेब सराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दोनों 10 साल से अलग रह रहे थे। पति अचानक बीते मंगलवार को देर रात पत्नी को अपने साथ गांव ले जाने आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे CCTV फुटेज में घर से बाहर जाते हुए देखा गया।

मृतका की पहचान 50 वर्षीय किरण झा के रूप में हुई है, जो पेशे से मरीजों की देखभाल का काम करती थीं। वह अपने बेटे दुर्गेश, बहू कमल झा और पोती के साथ दिल्ली के नेबसराय इलाके में रह रही थीं। उनके पति प्रमोद कुमार झा उर्फ पप्पू पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है।

बिहार से दिल्ली पत्नी को लेने आया था पति
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब तड़के करीब 4:09 बजे पुलिस को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली। कॉल के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पति प्रमोद झा और पत्नी किरण झा दोनों पिछले 10 सालों से अलग रह रहे थे। वो हाल ही में 1 अगस्त को बिहार के मुंगेर जिले के गांव चिड़ियाबाद से दिल्ली आए थे।

बेटे की गैरमौजूदगी में घटना को दिया अंजाम
बेटे दुर्गेश, जो कि बिहार के दरभंगा जिले में एक कंपनी में काम करता है, उस समय घर पर मौजूद नहीं था। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को मृतका की बहू कमल झा ने दिया। उन्होंने बताया कि ससुर कुछ दिनों पहले ही गांव से आए थे। मंगलवार को वो अचानक घर आए और मां को अपने साथ गांव जाने को कहने लगे। मां ने मना किया तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। फिर उन्होंने हथौड़े से मां के सिर पर जोर से वार कर दिया।

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति
घटना वाले दिन तड़के करीब 12:50 बजे आरोपी को बिल्डिंग के बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। पुलिस की टीमें तुरंत रेलवे स्टेशन और बस अड्डों की ओर रवाना की गई हैं ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

10 सालों से रह रहे थे अलग
कमरे के अंदर से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। मृतका की बेटी ने बताया कि बीते 10 सालों से उनके माता-पिता अलग रह रहे थे, क्योंकि उनके पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। आरोपी 60 साल के प्रमोद झा कई सालों से बिहार में अकेले रह रहा था, जबकि पत्नी उससे अलग बेटे के पास दिल्ली में रह रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments