Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRनोएडा: दादा-दादी पार्क में 20 कुत्तों ने दंपती पर किया हमला

नोएडा: दादा-दादी पार्क में 20 कुत्तों ने दंपती पर किया हमला

असल न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 स्थित दादा-दादी पार्क में टहलने गए एक दंपती पर बीती रात करीब 9 बजे 20 से अधिक पालतू कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित साया जिओन सोसायटी के निवासी है। उन्होंने बताया कि वह रोज अपनी पत्नी के साथ टहलने जाते है। पार्क में बिना पट्टे के घूम रहे कुत्तों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया।

कुत्ता मालिक की लापरवाही
दंपती ने बताया कि उस वक्त कुत्तों के मालिक भी वहीं मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। अगर समय रहते वह भागकर जान न बचाते तो कोई बड़ा मामला हो सकता था। दंपती को मानसिक आघात पहुंचा है।

सुरक्षा गार्ड भी नहीं घुसते
सबसे हैरानी की बात यह है कि पार्क का सुरक्षा गार्ड भी इन पालतू कुत्तों के कारण पार्क में घुसने से डर रहा है। पार्क में मौजूद लोगों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो चुकी है। रोजाना शाम को दर्जनों कुत्तों को बिना पट्टे के पार्क में लाया जाता है। उनका झुंड दौड़ता, भौंकता है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को डराता रहता है।

पार्क में जाने से डरते है लोग
निवासियों का आरोप है कि कुछ कुत्ता प्रेमियों ने मिलकर पूरे पार्क पर कब्जा कर लिया है। आम लोग अब उस पार्क में जाने से डरने लगे है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। कुत्ता मालिक इस लापरवाही के जिम्मेदार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments