असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन थाने की पेट्रोलिंग स्टाफ टीम ने 2 स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुशील उर्फ अमित, अमित शर्मा है। पुलिस ने इनके पास से छीना गया बैग जिसमें 2,200 नकदी और अपराध में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
महिला से बैग लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, लूटपाट के दौरान महिला हुई घायल
उत्तर-पश्चिम डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक गिरी की देखरेख में गठित टीम दोपहर के समय मॉडल टाउन इलाके में गश्त कर रही थी। उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति बाइक पर भागने का प्रयास कर रहे हैं और एक व्यक्ति मदद के लिए चिल्ला रहा है। पेट्रोलिंग स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और थोड़ी पीछा करने के बाद दोनों संदिग्धों को बाइक सहित पकड़ लिया। शिकायतकर्ता रूबी सभलोक भी मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि वे अपने घर से डी पार्क, मॉडल टाउन स्थित बाजार जा रही थीं, दो बाइक सवार पीछे से आए। उनमें से एक ने उनके कंधे पर टंगे बैग को, जिसमें 2,200 नकद थे, छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने बैग समेत उन्हें घसीट लिया, जिससे उन्हें चोटें आईं और आरोपी बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे।

