मुकेश राणा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो हत्या कर 11 साल से फरार था कहानी अपने सुनी होगी के कानून के हाथ बहुत लंबे होते है इसलिए अपराधी चाहे बचने ओर छिपने के लाख जतन कर ले उसे कानून के लंबे हाथ अपनी मजबूत पकड़ में लेकर दबोच ही लेते है। हत्या के 11 साल बाद ऐसे ही एक शातिर हत्या आरोपी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पुखराज की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार कर लिया है।

बकौल पुलिस आरोपी की पहचान लखन अर्जुन पार्क नजफगढ़ दिल्ली निवासी लखन सिंह उर्फ अंश के रूप में हुई है। आरोपी पर 2014 में दिल्ली के रणहोला थाने में राकेश नाम के युवक की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। 11 साल से आरोपी लखन दिल्ली हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को आंख में धूल झोंक था।

ऐसे में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर पुखराज की तुम में तैनात ASI प्रदीप को आरोपी लखन सिंह के बारे में कासगंज में होने की पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद जिसके बाद आरोपी को उसके टिकने से दबोच लिया गया उक्त मामले में गिरफ्तारी के बाद रनहौला थाना पुलिस को आरोपी गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की कोशिश कर रही है कि आखिर 11 साल में फरारी के दौरान उसने किसी और आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

