Sunday, January 25, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरउत्तराखंड-सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति ने उत्तरैणी-मकरैणी भव्य कार्यक्रम किया आयोजित

उत्तराखंड-सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति ने उत्तरैणी-मकरैणी भव्य कार्यक्रम किया आयोजित

असल न्यूज़: उत्तराखंड सांस्कृतिक एव सामाजिक विकास समिति (रजि.) पोचनपुर द्वारका सेक्टर – 23 द्वारा संयोजित तरीके से उत्तरैणी मकरैणी कार्यक्रम तहत मां भगवती नन्दा देवी की ज़ोर शोर से निकाली भव्य शोभा यात्रा मे भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने की शिरकत। बता दें, यह भव्य यात्रा दुर्गा माता से शुरू होकर पोचनपुर की कॉलोनियों से होते हुए सेक्टर-22 व सेक्टर-23 से निकलकर पोचनपुर के ड्रीमज गार्डन पर सम्पन्न हुई। बता दे,ड्रीमज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में निगम पार्षद मनीषा सहरावत,राजपाल सहरावत, उत्तराखंड जन विकास समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर जिन्ना,द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नेगी,गढ़वाल मंडल(आर आरएस) अध्यक्ष मेजर रणवीर रावत,गढ़वाल मंडल (आरआरएस) उपाध्यक्ष कमलेश पथरी,दिल्ली पुलिस पूर्व एसीपी सतीश नौटियाल व अन्य गणमान्य लोगों ने की शिरकत।

समिति पदाधिकारियों में अध्यक्ष कैलाश चंद्र उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता,महासचिव सत्येंद्र सिंह रावत,सचिवगणेश नेगी,कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट,सांस्कृतिक सचिव प्रेमलाल कोटनाला,मीडिया प्रभारी रमेश सिंह मेहता,सांस्कृतिक उप सचिवनंदन सिंह बिष्ट,एंकर नीरज बावड़ी इत्यादि के अलावा जेआर सी म्यूजिक ग्रुप कलाकारो में जगमोहन रावत गायक (निर्देशक नवीन पाठक (कमाऊनी प्रसिद्ध लोक गायक) गढ़वाल से युवा गायिका लक्ष्मी रावत,कुमाऊं से करिपु बिष्ट,हास्य कलाकार नरेश धस्माना ने प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। मैपल हॉस्पिटल पोचनपुर द्वारका सैक्टर 23 की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर कर समिति द्वारा आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम को बखूबी तौर पर सराहा,कुल मिलाकर उत्तरैणी मकरैणी कार्यक्रम अपने-आप में सकारात्मक स्वरूप धारण किए नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments