Saturday, January 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsनाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर आरोपी पिता फरार.

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर आरोपी पिता फरार.

असल न्यूज़: पटवाई थाना क्षेत्र में नशेड़ी पिता ने सगी बेटी के साथ दरिंदगी की। इसके बाद खून में लथपथ हाल में दूसरी बेटी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर के आधार पर सम्बधित धाराओ में केस दर्ज कर लिया। वही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया | थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शराब का आदी है। उसकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में वह तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहता है। उसकी बड़ी बेटी ने बुधवार को पटवाई थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जबकि तेरह वर्षीय दूसरी बहन और छोटा भाई पिता के साथ घर पर थे। आरोप है कि पिता ने उसकी तेरह वर्षीय बहन के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे पड़ोस में गई दूसरी बेटी के पास छोड़कर भाग गया। बताया कि वह खूंटे पर गिर गई। खून में लथपथ कपड़े देख बहन उसे दादी के पास लेकर गई। जिसके बाद किशोरी का चाचा और दादी उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। उसका उपचार कराया जा रहा है। वही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को कोसी पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments