Monday, November 2, 2026
Google search engine
Homecrime newsशकूरपुर से सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार

शकूरपुर से सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार

नीति सैन। नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में गहन गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल जयदीप को जानकारी मिली थी कि यही वह संदिग्ध है. जिसके पास एक चाकू है और वो सोशल मीडिया पर लगातार चाकू लहराकर वीडियो बना रहा है और इलाके में अपनी दहशत बनाना चाहता है. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस की गश्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से व हथियार भी बरामद किया जिसे मैं सोशल मीडिया पर लहराकर अपनी धोस जमाना चाहता था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजाहिद के रूप में हुई है.

नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस के अनुसार, इलाके में लगातार गश्त और निगरानी के जरिए अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments