Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरजामिया मिल्लिया इस्लामिया से PHD करने वाले डॉ. जुनैद अली का सम्मान,...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से PHD करने वाले डॉ. जुनैद अली का सम्मान, एंजाइम आधारित कार्बन कैप्चर पर शोध से बढ़ाया मान

अजय शर्मा: जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बायोसाइंसेज़ में एंजाइम-बेस्ड कार्बन कैप्चर विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. जुनैद अली को सम्मानित करने के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ।

🎓 शोध में बड़ी उपलब्धि

डॉ. जुनैद अली ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाने वाले विषय Enzyme-Based Carbon Capture पर शोध कार्य पूरा किया है। यह तकनीक कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है और भविष्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।

🏅 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लहराया परचम

डॉ. जुनैद अली ने 6 और 7 नवंबर 2025 को मार्कंडेय यूनिवर्सिटी (अम्बाला हरियाणा) में आयोजित दो दिवसीय वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के सैकड़ो वैज्ञानिकों ने एवं अनेक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और Youngest Scientist” गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

🌟 सम्मान समारोह का आयोजन

यह Felicitations Program गुलिस्तान-ए-अमन सोसाइटी की ओर से आयोजित किया गया, जिसकी सरपरस्ती जनाब मेहरुद्दीन पवार साहब (President – Gulistaan-E-Aman Society) ने की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नज़ाकत अली चौहान, मोहम्मद गुलज़ार, सत्तार, शोएब, रियासत अली, साहब नसीम, अब्दुल कय्यूम सहित बुद्ध विहार क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जुनैद अली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके शोध कार्य को समाज और देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments