Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsपल्लवपुरम में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, शादी वेबसाइट से हुई...

पल्लवपुरम में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, शादी वेबसाइट से हुई थी पहचान-देखें वीडियो

असल न्यूज़: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पहचान एक शादी वेबसाइट के माध्यम से हुई, जिसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, उसने विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल डाली थी। इसी दौरान एक युवक ने उससे संपर्क किया और मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हो गई।

आरोप है कि युवक ने खुद को प्रयागराज में पाइपलाइन टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया और अच्छा वेतन तथा कंपनी की ओर से फ्लैट मिलने का दावा किया।

पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे बेगमपुल पर मिलने बुलाया। वहां से कार में घुमाने के बहाने सोफीपुर लावड़ रोड ले गया, जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए और निकाह करने का वादा किया।

आरोप है कि 27 दिसंबर 2025 को युवक ने युवती को प्रयागराज बुलाया, जहां तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नववर्ष के बहाने दोबारा बुलाकर शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर 2 फरवरी 2026 को वाराणसी में 100 रुपये के स्टांप पेपर पर फर्जी निकाहनामा तैयार कराया गया और बाद में दवाई देकर गर्भपात करा दिया गया।

इसके अलावा युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़िता के अनुसार, 12 फरवरी को उसे लखनऊ के एक होटल में ले जाया गया, जहां युवक ने अपने दोस्तों से मिलवाया। आरोप है कि वहां उसके साथ सिगरेट से जलाकर मारपीट की गई और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments