Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमालवीय नगर में अरुणाचल की तीन छात्राओं से अभद्रता-VIDEO वायरल

मालवीय नगर में अरुणाचल की तीन छात्राओं से अभद्रता-VIDEO वायरल

असल न्यूज़: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 19 फरवरी को कथित नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एसी रिपेयर के दौरान ड्रिलिंग से धूल नीचे गिरने पर पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में तीखी बहस में बदल गई।

‘नस्लीय गालियों’ का आरोप

आरोप है कि बहस के दौरान अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पीड़िताओं का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं था, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर समुदाय को निशाना बनाते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसका वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है और इसे प्रिंका भर्ती ने भी X पर शेयर किया है।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत की। मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। यदि नस्लीय उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी खंगाले जा रहे हैं।

पहले भी उठते रहे हैं ऐसे मुद्दे

पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के साथ महानगरों में भेदभाव और नस्लीय टिप्पणियों के आरोप समय-समय पर सामने आते रहे हैं। सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और संवेदनशीलता की जरूरत है ताकि सभी नागरिकों को समान सम्मान और सुरक्षा मिल सके।

भारत की विविधता उसकी ताकत है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और कानूनी सख्ती के जरिए ही नस्लीय भेदभाव जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments