नई दिल्ली/लखनऊ। होली के त्योहार से पहले बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दोनों राज्यों में फ्री सिलेंडर या गैस सब्सिडी देने की घोषणा की गई है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
दिल्ली में कैसे मिलेगा फायदा?
गवर्नमेंट ऑफ़ दिल्ली ने होली पर पात्र परिवारों को 853 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
-
सरकार मुफ्त सिलेंडर घर नहीं भेजेगी।
-
लाभार्थी अपने अनुसार सिलेंडर भरवा सकेंगे।
-
इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
-
अनुमान है कि राजधानी के लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
-
जिन घरों में पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन है, उन्हें भी 853 रुपये की सहायता दी जाएगी।
किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?
-
केवल वैध राशन कार्डधारी परिवार ही पात्र होंगे।
-
टैक्स देने वाले, सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी योजना से बाहर रहेंगे।
-
बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री रिफिल
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवल योजना से जुड़े परिवारों को होली से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कहा है कि यह सुविधा होली और दिवाली दोनों अवसरों पर दी जाएगी।
-
लाभार्थी पहले सिलेंडर खरीदेंगे और भुगतान करेंगे।
-
इसके बाद सब्सिडी या पूरी राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

