असल न्यूज़: दिल्ली के राजधानी पार्क में स्थित माँ संस्था के हेड ऑफिस पर होली के पावन अवसर पर एक भव्य और रंगारंग होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को खुशियों, उमंग और रंगों से सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम को युवा समाजसेवक एवं गौसेवक व ट्रस्टी वरुण तलवार और समाज सेविका प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माँ संस्था द्वारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से ईटेबल्स बॉक्स, मिठाइयाँ, स्टेशनरी किट, पिचकारी, गुब्बारे और ऑर्गेनिक गुलाल वितरित किए गए। संस्था का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी रहा।
इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ युवा नेता एवं माँ संस्था के संस्थापक प्रणव मेंहदीरता, पैट्रन नीरू अरोड़ा एवं सुनीता गुजराल, फीमेल काउंसलर भारती राजपूत, कोऑर्डिनेटर डॉली राजपूत, युवा मीडिया प्रभारी अश्मित कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ होली खेलकर और उनका उत्साह बढ़ाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
माँ संस्था मानव और पशु कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे भी पूरी निष्ठा से निभाती रहेगी।

