असल न्यूज़: हरियाणा के Faridabad से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां ‘माँ काली फ़ूड’ नाम से चल रहे एक नॉन-वेज खाने के स्टॉल को लेकर हंगामा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, स्टॉल चलाने वाला व्यक्ति हिंदू है और वह ‘माँ काली फ़ूड’ नाम से नॉन-वेज खाना बेच रहा था। इसी बात को लेकर कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई।
आरोप है कि संगठन के कुछ लोग स्टॉल पर पहुंचे और दुकानदार के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, दुकान में तोड़फोड़ करने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग स्टॉल पर हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तक भी शिकायत पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

