असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों और घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

