Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिंघु के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी महिलाओं...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिंघु के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी महिलाओं की मैराथन और एथलेटिक्स प्रतियोगिता

अजय शर्मा, अलीपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली के Rajiv Gandhi Stadium Sindhu में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम International Women’s Day के उपलक्ष्य में माय भारत उत्तरी दिल्ली द्वारा Sports Authority of India के सहयोग से Khelo India और Mera Yuva Bharat के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सिंघु गांव स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 8 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 13 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ से की जाएगी, वहीं महिलाओं के लिए मैराथन सहित अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

इस संबंध में Alipur Delhi स्थित Swami Shraddhanand College के पास आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य निदेशक Poonam Sharma ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें। साथ ही नरेला विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान MY Bharat के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और खेल भावना के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments