Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ थीम पर दिल्ली में तीन दिवसीय महिला महोत्सव...

मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ थीम पर दिल्ली में तीन दिवसीय महिला महोत्सव शुरू

असल न्यूज़: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके योगदान और समाज में समानता के संदेश को मजबूत करता है। इसी अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण और फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय महिला-केंद्रित उत्सव की शुरुआत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 7 से 9 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें फिटनेस सेशन, सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, वेलनेस एक्टिविटी, लीडरशिप इंटरैक्शन और महिला-नेतृत्व वाली साइक्लिंग रैली शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित किया जा रहा है।

महिला दिवस 2026 की थीम

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक थीम इस विचार पर आधारित है कि जब हम दूसरों को कुछ देते हैं या सहयोग करते हैं तो उसका सकारात्मक लाभ पूरे समाज को मिलता है।

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

महिला दिवस मनाने की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में हुई। अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए 8 मार्च को प्रदर्शन और मार्च निकाला था। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया।

1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने “ब्रेड और पीस” की मांग को लेकर हड़ताल की थी। इसके बाद रूस के निकोलस द्वितीय को सत्ता छोड़नी पड़ी और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

इसके बाद यूरोप के कई देशों में भी महिलाओं ने 8 मार्च को शांति और अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकालीं। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments