मेरठ: उत्तर प्रदेश के Meerut से एक महिला ने कथित तौर पर ‘हलाला’ को लेकर परिवार पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पहले उसे हलाला के लिए मजबूर किया गया और अब फिर से इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमा नाम की महिला का निकाह करीब साढ़े तीन साल पहले नाजिम नाम के युवक से हुआ था। बताया जाता है कि नाजिम विदेश में, खासतौर पर Saudi Arabia में काम करता है। आरोप है कि जब शमा ने उसे सऊदी जाने से रोकने की बात कही तो पति ने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया।
महिला का कहना है कि इसके बाद उसे हलाला के लिए मजबूर किया गया। अब आरोप है कि दोबारा पति के साथ रहने के लिए परिवार की ओर से फिर से हलाला करने का दबाव डाला जा रहा है। पीड़िता ने इस मांग को मानने से साफ इनकार कर दिया है।
महिला ने पूरे मामले, की शिकायत पुलिस से करते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

