Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अजय शर्मा: दिल्ली में जिम जाने वाले लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्राह्मणपुरी इलाके में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से बड़ी संख्या में प्रोटीन सप्लीमेंट के जार, फ्लेवरिंग एजेंट, कच्चा पाउडर और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। जांच में सामने आया कि इन नकली सप्लीमेंट्स को नामचीन ब्रांड के नाम पर पैक कर दिल्ली और आसपास के जिम में सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार कर उन्हें असली ब्रांड बताकर बाजार में बेच रहे थे।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक इस नकली फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे सप्लीमेंट्स से लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सप्लीमेंट किन-किन जिम और दुकानों में सप्लाई किए जा रहे थे और इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments