Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली के चंदर विहार में सिमरन फाउंडेशन का “एजुकेशन का लंगर”, छात्रों...

दिल्ली के चंदर विहार में सिमरन फाउंडेशन का “एजुकेशन का लंगर”, छात्रों और महिलाओं को मिली बड़ी मदद

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के चंदर विहार में सिमरन फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सामाजिक पहल “एजुकेशन का लंगर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कंप्यूटर और सिलाई सीख रही महिलाओं को सिलाई मशीनें निःशुल्क वितरित की गईं।

यह कार्यक्रम सिमरन फाउंडेशन की फाउंडर कुलजीत कौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें फाउंडेशन के प्रतिनिधि जसप्रीत सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक परंपरा के अनुसार अरदास के साथ की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, नांगलोई विधानसभा के विधायक मनोज शौकीन, सोशल वर्कर राजपाल शौकीन, जितेंद्र डबास,इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर जी से गुरविंदर, मायापुरी किंग जोगिंदर मशीनरी, ऑल इंडिया डिस्पोजल डिस्टीब्यूटर अविनाश, पुनीत सिंह इस्सर, विष्णु गार्डन से हर्जस सिंह matharu, इंदरप्रीत कौर matharu, चंदर विहार क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान व सदस्य सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और उन्होंने मंच से सिमरन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक और प्रतिभा से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। इस सामाजिक पहल की सभी ने सराहना की और सिमरन फाउंडेशन को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि सिमरन फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को कंप्यूटर व सिलाई मशीनें निःशुल्क वितरित की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments