जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, समय रहते मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
प्रदीप सिंह उज्जैन: नरेला औद्योगिक क्षेत्र के ए-ब्लॉक स्थित फैक्ट्री नंबर 234 में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया।
सूचना के बाद करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे।
यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाने का काम करती है। गनीमत रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
खामपुर में अवैध गोदाम पर अधूरी कार्रवाई कर DDA के अधिकारी हुए नौ दो ग्यारह.

