Friday, May 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsसोनिया विहार में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल का...

सोनिया विहार में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल का बेटा बना गवाह.

दिल्ली में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप; आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

असल न्यूज़: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का गवाह दंपत्ति का 4 साल का मासूम बेटा बना।


 मासूम के सामने हुआ खौफनाक मंजर

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल की देर शाम घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। उसी दौरान घर में मौजूद 4 साल का बच्चा यह पूरी घटना देख रहा था।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में फर्श पर पड़ी थी, जबकि बच्चा सहमा हुआ उसके पास खड़ा था।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो मारपीट की पुष्टि करते हैं।


 आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत भी जुटाए हैं।


बच्चे की गवाही हो सकती है अहम

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सबसे अहम गवाह वही 4 साल का बच्चा हो सकता है। हालांकि, उससे बयान लेने से पहले विशेषज्ञों द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।


 जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी। क्या यह अचानक हुआ झगड़ा था या इसके पीछे कोई और कारण था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments