प्रदीप सिंह उज्जैन। रन्हौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से स्मैक, नशीली दवाएं और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम (HC संदीप और कॉन्स्टेबल आकाश) विकास नगर इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान शिव विहार वेस्ट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद पॉलिथीन बैग लेकर जाता दिखा।
पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कुमार सोनम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे मौके पर टेस्ट कर पुष्टि की गई। साथ ही ₹1,500 नकद भी मिले, जो ड्रग्स बिक्री से जुड़े होने की आशंका है।
इस संबंध के तहत NDPS Act की धारा 21(b) में मामला दर्ज किया गया। आरोपी पहले से 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। एक अन्य कार्रवाई में HC पूरण और कॉन्स्टेबल रविंदर की टीम ने विकास नगर इलाके में ही एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान दिलराज के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से 100 Buprenorphine टैबलेट,100 सिरिंज (नीडल के साथ), 100 Avil इंजेक्शन 2,160 रूपये की नकद बरामद की गई
फ़िलहाल पुलिस अब दोनों मामलों में यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

