प्रदीप सिंह उज्जैन। भारत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और एटीएम धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की पीपी संगम पार्क टीम ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है, जो कबीर नगर का रहने वाला है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले एक व्यक्ति का पर्स चोरी किया और बाद में उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर ₹27,500 की धोखाधड़ीपूर्ण निकासी कर ली। इस संबंध में थाना भारत नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीपी संगम पार्क में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें HC संदीप और कांस्टेबल दिनेश शामिल थे। टीम का नेतृत्व SI राजेश पिलानिया ने किया, जबकि निगरानी SHO राम किशोर और ACP आकाश रावत द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दर्जनों CCTV फुटेज खंगाले तकनीकी निगरानी का सहारा लिया
मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया इसी दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी नीरज की निशनदेही पर दिल्ली पुलिस ने एटीएम कार्ड, डबिट कार्ड, आधार कार्ड 27,500 रूपये की नकद बरमाद की गई आरोपी नीरज के खिलाफ पहले से 7 मामलों में शामिल जिसमे चोरी व अन्य अपराध शामिल हे पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह और किन मामलों में शामिल रहा है और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।

