Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsMBBS एडमिशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार,...

MBBS एडमिशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, 18 छात्र छुड़ाए.

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने MBBS एड मिशन के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित एक डॉक्टर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह के चंगुल से 18 छात्रों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।


ऐसे चलता था ठगी का खेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी NEET 2026 के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देते थे।

  • 20 से 30 लाख रुपये में सीट दिलाने का दावा
  • फर्जी प्रश्नपत्र और उत्तर तैयार कर भरोसा जीतते थे
  • टोकन मनी के नाम पर मोटी रकम, ब्लैंक चेक और ओरिजिनल दस्तावेज लेते थे

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब Anupam Singh Gehlot ने दिल्ली पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली और सूरत पुलिस की संयुक्त टीम ने महिपालपुर के करीब 100 होटलों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान एक होटल से आरोपी विनोद पटेल को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि छात्रों को एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है।


गाजियाबाद से छात्रों की बरामदगी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए Ghaziabad के एक फ्लैट से 15 छात्रों को बरामद किया। इससे पहले 3 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था।
सभी छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई।


गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

  • संतोष कुमार जायसवाल – मास्टरमाइंड
  • डॉ. अखलाक आलम उर्फ गोल्डन आलम
  • संत प्रताप सिंह
  • विनोद भाई पटेल

गिरोह का मास्टर प्लान

जांच में सामने आया कि:

  • डॉक्टर अखलाक पुराने प्रश्नपत्रों और कोचिंग नोट्स से फर्जी पेपर बनाता था
  • संत प्रताप सिंह अपने फ्लैट पर छात्रों को ठहराता था
  • विनोद पटेल गुजरात से छात्रों को फंसाकर दिल्ली लाता था
  • मास्टरमाइंड जायसवाल पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करता था

पुलिस ने क्या बरामद किया

  • 149 पेज के फर्जी प्रश्न-उत्तर दस्तावेज
  • पीड़ितों के हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक
  • 10वीं-12वीं के मूल प्रमाणपत्र

पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे किसी भी गिरोह के झांसे में न आएं जो पैसे के बदले एडमिशन दिलाने का दावा करते हैं।

पुलिस ने कहा, कि मेडिकल एडमिशन पूरी तरह मेरिट और आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया से ही होता है। किसी भी शॉर्टकट के चक्कर में पड़ना छात्रों के भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments