Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsमथुरा मंदिर में शर्मनाक वारदात: 10 साल की बच्ची से रेप का...

मथुरा मंदिर में शर्मनाक वारदात: 10 साल की बच्ची से रेप का आरोप, आरोपी साधु को लोगों ने पकड़कर पीटा

असल न्यूज़: मथुरा से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में सेवा कर रहे 62 वर्षीय साधु पर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी साधु को पकड़कर जमकर पीटा।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी साधु की पहचान लक्ष्मीकांत के रूप में हुई है, जो पिछले करीब तीन साल से वासुदेव कृष्ण मंदिर में सेवा कर रहा था। आरोप है कि उसने मंदिर परिसर में ही मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही, स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। भीड़ ने आरोपी साधु को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने आरोपी को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments