Thursday, May 7, 2026
Google search engine
HomePunjabचंडीगढ़ में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे व्हीलचेयर और...

चंडीगढ़ में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे व्हीलचेयर और AI स्मार्ट चश्मे

असल न्यूज़। चंडीगढ़ में संवेदनशीलता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए वर्तमान में 13 वीं बटालियन CRPF की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और समाज के वंचित वर्गों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सहायक उपकरण और भोजन सामग्री वितरित कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन गुलाटी भवन, सेक्टर-33 चंडीगढ़ में किया गया, जहां दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, कृत्रिम पैर (Artificial Legs), दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए AI आधारित स्मार्ट चश्मे (AI Powered Smart Glasses), श्रवण बाधित लोगों के लिए हियरिंग एड (Hearing Aids) तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

श्रीमती कमल सिसोदिया लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं और हर वर्ष अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाने की परंपरा निभाती आ रही हैं। वे एक संवेदनशील लेखिका और समर्पित समाज सेविका भी हैं, जिन्होंने देश के कई राज्यों पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य किया है।

उन्होंने कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। यह कार्यक्रम तेरा तेरा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर श्रीमती सिसोदिया ने कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने उन्हें दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों को सेवा, समावेशिता और संवेदनशीलता के साथ मनाना चाहिए। यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित भी करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments