Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsमंगोलपुरी से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मंगोलपुरी से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मंगोलपुरी में 19 वर्षीय युवक अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस गश्त के दौरान हुई कार्रवाई

प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी जिले के मंगोलपुरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक 19 वर्षीय युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना मंगोलपुरी की टीम में शामिल HC राम स्वरूप और Ct. अनुप इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान A-ब्लॉक स्थित ऑयल प्रेस लेन के पास पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25/54/59 Arms Act में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने बरामद हथियार को कानूनन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments