Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsमंगोलपुरी में चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

मंगोलपुरी में चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। राज पार्क थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर अपराधी को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन उर्फ टाट के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, थाना राज पार्क की टीम में शामिल ASI रमेश और HC योगेश इलाके में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान RS एवं UT ब्लॉक, मंगोलपुरी में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को देखा, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमन उर्फ टाट, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने IMEI नंबर के जरिए मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें दोनों फोन थाना राज पार्क में दर्ज ई-एफआईआर से जुड़े पाए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी को आदतन अपराधी पाया गया, जो पहले से 10 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी थाना राज पार्क का घोषित BC है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल फोन को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments