Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homecrime newsबवाना मुनक नहर में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, NDRF ने...

बवाना मुनक नहर में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, NDRF ने बरामद किया शव

असल न्यूज़: दिल्ली के बवाना इलाके स्थित मुनक नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 23 वर्षीय युवक डूब गया। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने युवक का शव नहर से बरामद किया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज बवाना की विजय नगर कॉलोनी में अपनी मां और चार बहनों के साथ रहता था। करीब आठ साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ गई थी। वह एक हार्डवेयर की दुकान में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

मृतक के दोस्त पवन ने बताया कि, वे लोग अक्सर मुनक नहर में नहाने के लिए जाते थे। दोस्तों ने नीरज को साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने पहले मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें नीरज के नहर में डूबने की सूचना मिली।

दोस्तों के अनुसार, सभी लोग नहाकर बाहर निकल आए थे, लेकिन नीरज नहर में ही नहाता रहा। इसी दौरान उसका हाथ सहारे के लिए पकड़ी गई रस्सी से छूट गया और वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए रस्सी फेंकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस, और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन रविवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों की तलाश के बाद देर शाम युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments