Saturday, May 23, 2026
Google search engine
Homecrime newsSSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल का भंडाफोड़, STF ने 7 आरोपियों...

SSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल का भंडाफोड़, STF ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अजय शर्मा: नोएडा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CAPF, SSF और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश STF ने नोएडा में एक परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर इस हाईटेक नकल रैकेट का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी परीक्षा केंद्र के सर्वर में सेंधमारी कर बाहर बैठे साल्वर की मदद से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल करा रहे थे। STF की कार्रवाई के दौरान मौके से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप चौहान, अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक राणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह परीक्षा पास कराने के नाम पर एक छात्र से करीब 4 लाख रुपये वसूल रहा था। गिरफ्तार शाकिर मलिक खुद भी छात्र बताया जा रहा है।

STF की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह तकनीकी तरीके से परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर नकल करा रहा था। मामले में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

इस घटना के बाद भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments