प्रदीप सिंह उज्जैन: राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही हीट वेव को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बाहरी उत्तरी जिला डीएम की तरफ से जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत देने के लिए अस्थायी हीट वेव शेल्टर तैयार किए जा रहे हैं। इन शेल्टर पर राहगीरों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि लोग कुछ समय के लिए धूप से बच सकें।
इस मामले में जानकारी, देते हुए डीपीओ सौरभ ने बताया कि यह प्रोजेक्ट खास तौर पर हीट वेव को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। फिलहाल इन शेल्टर को टेंपरेरी तौर पर बनाया जा रहा है और राजधानी दिल्ली में जब तक हीट वेव का असर रहेगा तब तक यह सेंटर संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नॉर्थ डीएम, के आदेश पर बाहरी उत्तरी जिला जिले के अलग-अलग इलाकों में ऐसे राहत केंद्र बनाए जाएंगे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। खासतौर पर मजदूर, राहगीर और खुले में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।
प्रशासन का कहना है, कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें लू से बचाना प्राथमिकता है। यही वजह है कि इन केंद्रों पर पीने के ठंडे पानी और बैठने सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

