Sunday, July 19, 2026
Google search engine
Homecrime newsमथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, लड़कियों को नशीला दूध पिलाकर करता था...

मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, लड़कियों को नशीला दूध पिलाकर करता था गंदा काम.

असल न्यूज़: मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है, जिस पर युवतियों को आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से प्रवचन करता था तथा पढ़ी-लिखी युवतियों को आध्यात्म और धर्म के नाम पर प्रभावित कर अपने संपर्क में लाता था।

नशीला पदार्थ देकर अश्लील हरकत करने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से युवतियों को अपने घर बुलाता था और उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर दूध पिलाने के बाद अश्लील हरकतें करता था। आरोप है कि वह युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।

राधाकुंड स्थित आरोपी के घर पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान दो युवतियां और एक युवक मौजूद मिले। पुलिस ने तीनों को वहां से मुक्त कराया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इंजीनियर से बना कथित साधु

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से ओडिशा का निवासी है। उसने रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक निजी कंपनी में करीब 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी भी की थी। बाद में उसने नौकरी छोड़कर आध्यात्मिक गतिविधियों का रास्ता अपनाया।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोशल मीडिया गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि देश के अन्य राज्यों की युवतियां भी उसके संपर्क में थीं या नहीं।

नोट: मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments