नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध राजधानी दिल्ली के प्रमुख अंतिम संस्कार स्थल निगम बोध घाट ,जमना बाजार पर जापान की बेल्को संस्था के प्रमुख कोगाटा टकोमी के नेतृत्व में 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया। पिछले 15 वर्षो से निगम बोध घाट का संचालन कर रही 125 वर्ष पुरानी बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा के अथक प्रयास से अब यह पुण्य मोक्ष भूमि की पहचान विश्व स्तर पर बन गई है।सभा के प्रधान संजय सिंघल व महामंत्री एवं चांदनी चौक के निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत कर श्मशान भूमि को एक रमणीय स्थल के रुप में परिवर्तित कर दिया।
महामंत्री सुमन कुमार गुप्ता ने जापान से व्यवस्थाओ का आंकलन करने आए लोगों को अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया।अतिथि देवो भव:की पंरपरा को जीवंत करते हुए श्री गुप्ता ने उन्हें आधुनिक एवं व्यवस्थित चिता प्लेटफार्म, संस्कार करने आए परिजनों के बैठने के लिए बैंच, वातानुकूलित कक्ष, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय,शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर,परिसर की स्वच्छता और हरित वातावरण,बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी।श्री गुप्ता ने बताया,कि निम्न वर्ग के असहाय लोगों के लिए निशुल्क दाह संस्कार का सामान और निशुल्क ही उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों के विसर्जन की भी पूरी प्रक्रिया संस्था निशुल्क तौर पर करती है। उन्होंने कहा,कि संस्था का प्रयास है,कि पवित्र मोक्षधाम पर किसी भी वर्ग के लोगों परेशानी ना हो।बेल्को संस्था जापान के प्रमुख ने अपने अनुवादक के माध्यम से बताया,कि हम सभी भी यहां की व्यवस्थाओ का अवलोकन कर वहां पर रह रहे हिन्दूओं के अंतिम संस्कार स्थल के लिए रखरखाव को और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। टकोमी ने बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा के उज्जवल भविष्य की कामना कर जन-सेवा में लगातार अग्रसर रहने की बात कही।
दिल्ली की ऐतिहासिक एवं प्राचीन, श्मशान भूमि निगमबोध घाट आज केवल राजधानी ही नहीं, बल्कि देश एवं विदेश में भी अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और जनसेवा कार्यों के लिए पहचान बना रहा है। इसी क्रम में आज जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) ने निगमबोध घाट का भ्रमण कर यहाँ संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों का अवलोकन किया।
प्रतिनिधिमंडल के आगमन, पर बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल पंजीकृत के महामंत्री श्री सुमन कुमार गुप्ता ने उनका पारंपरिक रूप से पटका पहनाकर स्वागत किया। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को निगमबोध घाट पर संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल, ने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि संस्था वर्षों से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सम्मानजनक सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क अंतिम संस्कार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कठिन समय में परिवारों को राहत मिलती है।
इसके अतिरिक्त निगमबोध घाट पर आधुनिक एवं व्यवस्थित चिता प्लेटफॉर्म, श्रद्धालुओं एवं परिजनों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय सुविधाएँ, छायादार विश्राम स्थल तथा विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर शीतल पेयजल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गर्मी के मौसम में हजारों लोगों को निःशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था द्वारा परिसर की स्वच्छता, हरित वातावरण, बेहतर प्रबंधन तथा आगंतुकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। यही कारण है कि निगमबोध घाट आज एक आदर्श जनसेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है और देश-विदेश से लोग यहाँ की व्यवस्थाओं को देखने एवं समझने के लिए पहुँच रहे हैं।
जापानी प्रतिनिधिमंडल, ने भ्रमण के पश्चात संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा कहा कि निगमबोध घाट पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएँ समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।
इस अवसर पर श्री सुमन कुमार गुप्ता ने कहा, कि बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल पंजीकृत का उद्देश्य केवल श्मशान भूमि का संचालन करना नहीं, बल्कि दुःख की घड़ी में आने वाले प्रत्येक परिवार को सम्मान, सुविधा एवं सहयोग प्रदान करना है। संस्था भविष्य में भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

