Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर का कहर, डंपर...

नरेला में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर का कहर, डंपर ने रैपिडो बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल

प्रदीप सिंह उज्जैन। नरेला इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक ट्रक और फिर रैपिडो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं रैपिडो बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments