Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsरणहौला थाना पुलिस ने स्नैचिंग का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रणहौला थाना पुलिस ने स्नैचिंग का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

निती सैन। बाहरी जिले के रणहौला थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 27 वर्षीय युवक और एक बाल विधि उल्लंघनकर्ता (CCL) शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को रणहौला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शिकायतकर्ता का भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर पता चला।

इसके आधार पर पुलिस ने नाला रोड पर जाल बिछाया। कुछ समय बाद उसी नंबर की मोटरसाइकिल दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नवीन कुमार उर्फ गंजू (27), निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक CCL को भी पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments