Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsआउटर जिला पुलिस की PO टीम ने दो घोषित भगोड़े अपराधी गिरफ्तार

आउटर जिला पुलिस की PO टीम ने दो घोषित भगोड़े अपराधी गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली पुलिस के आउटर जिला की प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अदालत द्वारा घोषित दो भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और माननीय न्यायालय ने उन्हें Proclaimed Offender (PO) घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, पीओ सेल की टीम को दोनों आरोपियों के ठिकाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई रणवीर, प्रदीप रोहिल्ला और हेड कांस्टेबल प्रदीप रोहिल्ला की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र (30), निवासी उत्तम नगर, दिल्ली और मनोज उर्फ काला (30), निवासी बहादुरगढ़, हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों को अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

धर्मेंद्र के खिलाफ दबरी थाना में वर्ष 2022 का मामला दर्ज है, जबकि मनोज उर्फ काला मुंडका थाना में वर्ष 2020 के लूट के मामले में वांछित था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments