Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homecrime updateज्योति नगर में 17 वर्षीय छात्र की दौड़ाकर-दौड़ाकर हत्या

ज्योति नगर में 17 वर्षीय छात्र की दौड़ाकर-दौड़ाकर हत्या

असल न्यूज़। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र के कर्दमपुरी इलाके में 17 वर्षीय छात्र इंतजार की बेरहमी से हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान (18) और अलफैज (18) के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

DCP ने दी जानकारी
नॉर्थ ईस्ट जिले के DCP राहुल अलवाल के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे जीटीबी अस्पताल से ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कर्दमपुरी निवासी इंतजार (17) को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीन युवकों ने मिलकर किया हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि इंतजार अपने परिवार के साथ गली नंबर-6, कर्दमपुरी में रहता था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गली नंबर-4 में तीन युवकों ने उस पर पहले ईंट से हमला किया, फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप
परिजनों के मुताबिक, घटना वाली शाम करीब 7:30 बजे आरोपी रेहान इंतजार को घर से बुलाकर स्कूटी पर ले गया। पुलिया के पास पहले से मौजूद अरमान और अलफैज ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए इंतजार भागता रहा, लेकिन आरोपी उसे गली तक दौड़ाते रहे और लगातार चाकू से हमला करते रहे। आखिरकार उसकी छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि इंतजार की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उनका दावा है कि करीब चार महीने पहले आरोपियों के एक साथी ने इंतजार के दोस्त की हत्या की थी, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था।

जांच जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments