प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 कार्टन में भरी 1,488 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है, जिन पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था।
पुलिस के अनुसार रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मी एचसी संदीप और एचसी पवन टिकरी बॉर्डर स्थित लेखराम पार्क के पास पहुंचे। वहां एक खुले टिन शेड के बाहर भूरे रंग के कई गत्ते के डिब्बे रखे हुए थे और एक युवक उनके पास खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शुभम (25 वर्ष), निवासी टीकन कलां, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर गत्ते के डिब्बों और टिन शेड के अंदर से कुल 30 कार्टन में 1,488 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब पर “For Sale in Haryana Only” लिखा हुआ था।
इस मामले में मुंडका थाना में एफआईआर संख्या 467/2026 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी शुभम पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के दो मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

