असल न्यूज़। बाहरी जिले के राज पार्क थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 2 चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को थाना राज पार्क की टीम में शामिल HC संदीप, HC भूप सिंह और कांस्टेबल धर्मबीर इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम खट्टे वाला पार्क, G-ब्लॉक, सुल्तानपुरी पहुंची, जहां पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान रईस उर्फ बब्बू उर्फ तैया (28) और मोहित उर्फ मुट्टा (23) के रूप में हुई।
तलाशी में मिले 3 मोबाइल
पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाइल फोन की जांच और सत्यापन के बाद पुलिस ने इन्हें चोरी के मामलों से जुड़ा पाया।
बरामद मोबाइल फोन राज पार्क थाने में दर्ज दो ई-FIR से संबंधित पाए गए। इनमें e-FIR नंबर 80061511/26, दिनांक 27 जुलाई 2026, BNS की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामला और e-FIR नंबर 80064780/26 शामिल हैं।
दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रईस उर्फ बब्बू उर्फ तैया थाना राज पार्क का BC (Bad Character) है और उसके खिलाफ पहले से 7 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी मोहित उर्फ मुट्टा के खिलाफ भी पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद मोबाइल फोन नियमानुसार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दो मामले सुलझे
पुलिस के मुताबिक दोनों की गिरफ्तारी से निम्न 2 मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है

