Monday, August 24, 2026
Google search engine
Homecrime newsआउटर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 48 घंटे में...

आउटर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 48 घंटे में 44 मामले दर्ज

असल न्यूज़। आउटर जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 48 घंटे में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 44 मामले दर्ज कर 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 2,922 शराब के क्वार्टर बरामद किए गए।

आउटर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह IPS ने जानकारी देते हुआ बताया की कई थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
यह विशेष अभियान आउटर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस कार्रवाई में रानी बाग, मंगोलपुरी, राज पार्क, सुल्तानपुरी, मुंडका, रन्होला, निहाल विहार, पीवी वेस्ट, नांगलोई और पीवी ईस्ट थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि सभी टीमों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ चेकिंग अभियान को तेज किया गया।

2,922 शराब के क्वार्टर बरामद
पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान कुल 2,922 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किए। इस मामले में 44 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अवैध शराब की सप्लाई कहां से हुई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

पुलिस ने लोगों से की अपील
आउटर जिला पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि उन्हें अपने इलाके में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

आउटर जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments