असल न्यूज़। शकरपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक 17 वर्षीय Child in Conflict with Law (CCL) को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके पास मौजूद बैग की जांच करने पर करीब 2.5 किलोग्राम पुराने चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिन्हें संदिग्ध चोरी का सामान माना जा रहा है।
पुलिस टीम ने आरोपी को कार बाजार पिकेट, शकरपुर के पास गश्त के दौरान उस समय रोका, जब वह संदिग्ध तरीके से एक बैग लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान बैग से पुराने चांदी के आभूषण बरामद हुए।
कानून के तहत की गई कार्रवाई
पुलिस ने बरामद चांदी के आभूषणों को नियमानुसार जब्त कर लिया। 17 वर्षीय CCL के मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।
इसके बाद CCL को JJB-4, विश्वास नगर के समक्ष पेश किया गया।
चोरी के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब बरामद चांदी के आभूषणों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि बरामद सामान किसी चोरी की वारदात से जुड़ा है या नहीं और इस मामले में CCL की क्या भूमिका रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

