Thursday, August 27, 2026
Google search engine
Homecrime newsबेगमपुर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के...

बेगमपुर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, लैपटॉप और बाइक बरामद

नीति सैन। बेगमपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो Apple मोबाइल फोन, एक Apple लैपटॉप, चोरी की मोटरसाइकिल और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी से संबंधित ई-एफआईआर संख्या 80068659/26 थाना बेगमपुर में दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए SHO बेगमपुर इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व और ACP बेगमपुर सार्थक त्यागी की निगरानी में पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी क्रम में 23 अगस्त 2026 को सेक्टर-23, रोहिणी में गश्त के दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए।

पुलिस को देखते ही दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ बाजा और बंटी उर्फ रोहन के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बटनदार चाकू, दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में दोनों मोबाइल फोन और लैपटॉप थाना बेगमपुर क्षेत्र से चोरी के पाए गए, जबकि आरोपियों के कब्जे में मिली मोटरसाइकिल थाना शाहबाद डेयरी क्षेत्र से चोरी की निकली।

रोहिणी जिला उपायुक्त शशांक जायसवाल, IPS ने इस मामले में थाना बेगमपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत FIR संख्या 395/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल दो मामलों का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, बंटी उर्फ रोहन, निवासी सेक्टर-26, शाहबाद डेयरी, उम्र 27 वर्ष, थाना शाहबाद डेयरी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अर्जुन उर्फ बाजा, निवासी सेक्टर-26, शाहबाद डेयरी, उम्र 25 वर्ष, के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments