Sunday, September 6, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRइम्वा का मुख्यमंत्री से अनुरोध, पत्रकार सत्यापन समिति का जल्द गठन हो।

इम्वा का मुख्यमंत्री से अनुरोध, पत्रकार सत्यापन समिति का जल्द गठन हो।

नई दिल्ली।इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन (इम्वा) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है,कि राजधानी के पत्रकारों के हितो को संचालित करने के उद्देश्य से बनी पत्रकार सत्यापन समिति का गठन जल्द से जल्द किया जाए। सचिव श्री विजय शर्मा ने कहा,कि वर्ष 2023 से निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समय से ही इस कमेटी का गठन रुका है।

पिछले तीन सालो में सरकार से मान्यता प्राप्त करने के लिए हजारों पत्रकारों ने समय समय पर आवेदन भी किया है, इतना ही नहीं,सत्यापन के मापदंडों के आधार पर पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया हुआ है, लेकिन पत्रकार सत्यापन समिति के गठन ना होने से नए पत्रकारो की सत्यापन प्रक्रिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।श्री शर्मा ने कहा,कि दिल्ली सरकार अन्य आयोगो और समितियों का गठन तो कर रही है, लेकिन पत्रकार सत्यापन समिति का गठन अभी तक ना होना, आश्चर्य पैदा करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री साहिबा से अनुरोध किया है,कि पत्रकारों के हित में वरिष्ठ पत्रकारों से सुसज्जित पत्रकार सत्यापन समिति का जल्द ही पुनर्गठन किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments