Tuesday, September 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsरोहिणी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

रोहिणी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़। रोहिणी जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ रोहिणी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 182 कार्टन में करीब 9,100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब की सप्लाई और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेंपो और एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

बुध विहार इलाके में बिछाया जाल
पुलिस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ की टीम को बुध विहार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खेप पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने शर्मा कॉलोनी, बुध विहार के पास जाल बिछाया और एक टेंपो तथा स्कूटी को रोककर तलाशी ली।

टेंपो की तलाशी में 164 कार्टन और स्कूटी से 4 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। इस तरह मौके से कुल 168 कार्टन यानी करीब 8,500 क्वार्टर शराब बरामद की गई। वाहन चालकों की पहचान नितिन (26) और धर्मवीर (31) के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में FIR नंबर 361/26, धारा 33/38/58 एक्साइज एक्ट के तहत थाना बुध विहार में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की निशानदेही पर तीसरा आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान आरोपी नितिन की निशानदेही पर पुलिस ने रतन (44) को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रतन के कब्जे से 14 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। इस तरह पूरी कार्रवाई में कुल 182 कार्टन में करीब 9,100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन, महेंद्रगढ़, हरियाणा, दूसरे आरोपी की पहचान धर्मवीर, विजय विहार, रोहिणी, दिल्ली, तीसरे आरोपी की पहचान रतन, निवासी बुध विहार, रोहिणी, दिल्ली, के रूप में हुई है

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप गोदारा, स्पेशल स्टाफ/रोहिणी के नेतृत्व में और ACP/Ops अजमेर सिंह की निगरानी में की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments