Friday, September 11, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुंडका में अवैध शराब के 1,600 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुंडका में अवैध शराब के 1,600 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्पेशल स्टाफ आउटर जिला की कार्रवाई, हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही थी शराब; तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त

असल न्यूज़। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने संगठित अपराध और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,600 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब को एक कार के जरिए दिल्ली में पहुंचाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ की टीम थाना मुंडका क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान घेवरा मेट्रो स्टेशन, रोहतक रोड के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद Hyundai कार के जरिए हिरण कुडना रोड स्थित सृष्टि वाटिका के पास अवैध शराब की डिलीवरी की जाएगी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद हरण कुडना की ओर से एक सफेद Hyundai कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने कार को तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूरी पर कार को रोक लिया।

पूछताछ में चालक की पहचान 25 वर्षीय सुभाष निवासी मुंडका, दिल्ली के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस के अनुसार, कुल 32 कार्टन में 1,600 क्वार्टर शराब बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Haryana Only” लिखा था।

मामले में FIR नंबर 564/26, दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के तहत थाना मुंडका में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments