असल न्यूज़। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल ने दहेज मामले में ट्रायल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मामले में अदालत की कार्यवाही से बच रहा था।
पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार को 5 जून 2026 को FIR नंबर 237/2022 के दहेज मामले मेंघोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था। यह मामला थाना मोहन गार्डन में धारा 498A/406/34 IPC के तहत दर्ज है। आरोपी को दक्षिण-पश्चिम द्वारका की महिला अदालत की JMFC सुबी गुप्ता की अदालत ने घोषित अपराधी किया था।
द्वारका जिले में घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DCP कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर Anti-Jail Bail & Proclaimed Offender Cell की टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने किया, जबकि HC राहुल यादव और HC कुलवंत टीम में शामिल थे। कार्रवाई ACP/Operations सुभाष मलिक की निगरानी में की गई।
फरीदाबाद से दबोचा गया आरोपी
दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रोहित कुमार फरीदाबाद, हरियाणा की सुभाष कॉलोनी में रह रहा है और अदालत की कार्रवाई से बच रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम फरीदाबाद पहुंची और सुभाष कॉलोनी में जाल बिछाकर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना मोहन गार्डन में धारा 35.1(D) BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पूर्व में कोई आपराधिक संलिप्तता नहीं मिली है।

