Friday, September 11, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहबाद डेरी में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर-30 रोहिणी में हुई वारदात का खुलासा, करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

प्रदीप सिंह उज्जैन। आउटर नॉर्थ जिले के थाना शाहबाद डेयरी पुलिस ने ऑफिस में सेंधमारी और चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चांदी के सिक्के, एक कुर्सी और वायर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

दरअसल, 9 सितंबर को शिकायतकर्ता गौरव ने सेक्टर-30, रोहिणी स्थित अपना ऑफिस बंद किया और घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि ऑफिस के अंदर और बाहर लगे 6 CCTV कैमरों और एक LCD को क्षतिग्रस्त किया गया था। इसके अलावा ऑफिस से 5,000 रुपये नकद, 14 चांदी के सिक्के, 2 कुर्सियां, फिटिंग वायर के 5 बंडल, 6 नल और एक पानी की मोटर चोरी हुई थी।

50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित रास्तों पर लगे करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की।

पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस गोटेल उर्फ मंगल, पुत्र हेमराज गोटेल, निवासी सेक्टर-26, रोहिणी, दिल्ली पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की पहचान गोविंद, पुत्र हरि प्रसाद, निवासी सेक्टर-11, रोहिणी, आरोपी के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से 7 चांदी के सिक्के,1 कुर्सी और वायर बरामद की गई है.

पुलिस के मुताबिक, मामले में बाकी चोरी की संपत्ति बरामद करने के प्रयास जारी हैं। साथ ही आरोपियों के पूरे तौर-तरीके का पता लगाने और अन्य समान वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments