Tuesday, September 22, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी थाने घोषित अपराधी को AATS टीम ने किया गिरफ्तार

शाहबाद डेरी थाने घोषित अपराधी को AATS टीम ने किया गिरफ्तार

असल न्यूज़। बाहरी उत्तरी जिले की AATS (Anti-Auto Theft Squad) की PO Staff ने लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर की गई जांच के बाद पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई Joint Commissioner of Police, Northern Range विजय सिंह, IPS के निर्देशों और Addl. DCP-I/Outer North District लोकेश्वरन आर., IPS के मार्गदर्शन में की गई। ACP/Operations दिनेश कुमार की निगरानी में AATS के IC इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश की।

44 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास बंसल, निवासी बुध विहार फेज-1, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी FIR नंबर 34/2021, धारा 279/338 IPC, थाना शाहबाद डेयरी के मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था और गिरफ्तारी से बच रहा था।

PO Staff ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर से जुटाई गई सूचना को मिलाकर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस से कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में PO Staff के ASI संदीप, HC अभिषेक खत्री और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। टीम ने डिजिटल इंटेलिजेंस के साथ लगातार फील्ड वेरिफिकेशन कर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बाहरी उत्तरी जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments